देवघर : राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देवघर के ‘चतुर्थ वार्षिकोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए तथा संस्थान के ‘नर्सिंग छात्रावास’ का उद्घाटन किया। इससे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण का आज देवघर आगमन हुआ। इस दौरान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल एम्स पहुंचे, जहां पुष्पगुच्छ देकर डीसी द्वारा उनका स्वागत किया गया, जिसके पश्चात राज्यपाल को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके उपरांत राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण देवघर एम्स पहुँचकर चल रहे कार्यों के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं एवं मरीजों को दी जा रही व्यवस्थाओं से अवगत हुए। साथ ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एम्स के चौथे वार्षिकोत्सव का विधिवत उदघाटन किया। साथ ही इस दौरान ऐम्स परिसर में नवनिर्मित होस्टल बिल्डिंग का उदघाटन भी किया।



