देवघर डीसी ने JLSPS की दीदियों द्वारा निर्मित राखियों को खरीदकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया

0

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाईटी (जेएसएलपीएस) के सखी मंडल की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित राखी बनाई जा रही हैं। ऐसे में जिलावासियों से देवघर डीसी ने आग्रह करते हुए कहा है कि आने वाले रक्षाबंधन त्योहार के लिए जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित राखियों को पलाश मार्ट से खरीदकर उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा सहयोग करें। इसके अलावा जिले में लगभग एक्टिव 11,258 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 1,31,458 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। इसके अलावे जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित बांस के सामग्रियों व सजावट के बनाए जा रहे सामानों की सराहना करते हुए उन्हें और भी अच्छा करने हेतु प्रोत्साहित किया है।साथ ही यह हम सभी के लिए बहुत हीं गर्व की बात है कि हमारे समाज की महिलाएँ अब दूसरों पर निर्भर न रह कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन रही है। इससे उनके आये स्त्रोत में वृद्धि तो हो ही रही है। साथ हीं महिला सशक्तिकरण का एक अच्छा उदाहरण भी प्रस्तुत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here