देवघर : पर्यटन संवर्धन समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की DC ने की समीक्षा बैठक,मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के तहत DC ने जारी किए निर्देश

0

देवघर : आज डीसी ने फाईलेरिया उन्मूलन के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन महाभियान कार्यक्रम का शुभारंभ कर बच्चों के साथ एलवेंडाजोल की गोली खाकर देवघर को फाईलेरिया मुक्त जिला बनाने का संकल्प लिया। साथ ही 10 से 25 फरवरी तक चलने वाला मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के तहत शत प्रतिशत सुयोग्य व्यक्ति को दवा खिलाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया। इसके अलावे फाईलेरिया से बचाव हेतु मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के सफल संचालन हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही बच्चों को साफ-सफाई, गुड टच, बेड टच और हाइजीन के प्रति जागरूक किया।इसके अलावा आज जिला पर्यटन संवर्धन समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए संचालित योजनाओं का समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को डीसी ने आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही देवघर जिले के अंतर्गत अविकसित एवं विकासशील पर्यटन क्षेत्रों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संबंधित सभी विभाग व अधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर डीसी ने कार्य करने का निर्देश दिया। आगे मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत बुढ़ई मेला को राजकीय मेला घोषित करने, पुनसी डैम को पर्यटक स्थल घोषित करने एवं वाटर स्पोर्ट्स संचालन, नौखील तालाब को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने एवं सी श्रेणी के पर्यटक क्षेत्र घोषित करने, देवघर जिला अंतर्गत दिघरिया पहाड़ एवं बायोडायवर्सिटी पार्क को पर्यटक स्थल श्रेणी- सी में अधिसूचित करने, अजय बराज सिकटिया को अधिसूचित पर्यटक स्थल श्रेणी- डी से श्रेणी- सी में करने एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स/ बोट के संचालन, नंदन पहाड़ तालाब का सौंदर्यीकरण एवं छठ घाट निर्माण का, देवघर जिला अंतर्गत करौं प्रखण्ड स्थित अधिसूचित पर्यटक स्थल पथरोल काली मंदिर मुख्य पथ चौराहा के पास सौंदर्यीकरण एवं हाई-मास्क लाइट का अधिष्ठापन के अलावे नगर निगम अंतर्गत अटल स्मृति पार्क में बच्चों के मनोरंजन हेतु झूला, ओपन जिम, नंदन पहाड़ अवस्थित शिल्पग्राम में लेजर एण्ड साउंड कार्यक्रम का जीर्णोद्धार, शिवगंगा तालाब में लेजर एंड साउंड कार्यक्रम के अधिष्ठापन, आदि से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा करते हुए सबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here