देवघर :सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर डीसी ने जारी किया दिशा निर्देश

0

देवघर : जिले में 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक चलने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही जिले के दस प्रखंड के सभी 194 पंचायतों में आमजमानस की सुविधा, सहायता एवं समस्याओं के त्वरित निदान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।इसके अलावे पंचायत व ग्राम स्तर पर विशेष जागरुकता के साथ लोगों को कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी से अवगत कराने का निर्देश दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुक को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here