Ranchi: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘कैश-फॉर-क्वेरी’ के आरोपों पर भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने आज मिडिया से बात करते हुए कहा, “अगर कोई सांसद कहता है कि मेरे OTP का इस्तेमाल 4 अन्य लोगों द्वारा किया जाता है, तो यह गलत है, सरकार ने यह अधिकार नहीं दिया है…यदि हमें एक पोर्टल और लॉगिन क्रेडेंशियल मिला है, तो सांसद होने के नाते मिला है… लोकसभा सचिवालय ने सभी सांसदों के लिए एक PA दिया है। यदि वह PA सक्षम नहीं है, तो आप उसे हटा सकते हैं और एक नया PA नियुक्त कर सकते हैं… आप किसी बाहरी व्यक्ति को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल नहीं दे सकते… उसमें भारत के बारे में संवेदनशील जानकारी होती है… उन सूचनाओं से बाजार में हेरफेर की जा सकती है…”



