देवघर: जिला के विशिष्ट विधा को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से डीसी ने आज नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम परिसर का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विज्ञान भवन, थ्री डी हॉल, कम्युनिटी हॉल, फूड कोर्ट, ऑपेन एयर थीयेटर, एग्रोपार्क के अलावा झारक्राफ्ट द्वारा संचालित दुकानों का निरीक्षण करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से शिल्पग्राम के सौन्दर्यीकरण और बेहतरी को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।इसके अलावा डीपीएम को निदेशित किया है कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों को भी झारक्राफ्ट के कार्याें से जोड़ते हुए प्रशिक्षित करें, ताकि उन्हें भी स्क्रीन प्रिंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग एम्ब्रेडरी व स्टीचिंग के कार्यों से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाया जा सके। साथ ही झारक्राफ्ट के सेटअप का निरीक्षण करने के अलावा शिल्पग्राम के परिसर को दुबारा बेहतर बनाने के उदेश्य से किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।



