देवघर: मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से डीसी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

0

देवघर डीसी ने मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाताओं के सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलने वाले दूसरे चरण की जानकारियों से अवगत कराया।डीसी ने जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाताओं के सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलने वाले दूसरे चरण की जानकारियों से अवगत कराया। एक जनवरी 2024 तक जो युवा 18 साल पूरा करने वाले हैं, उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल करने की पहल की जा रही है। इस बीच 18 साल पूरा कर चुके युवा वोटरों का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।इसके अलावा 28 नवंबर को आदिम जनजातियों के लिए, 29 नवंबर को बेघर लोगों के लिए, 30 नवंबर को 80 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 2 दिसंबर को थर्ड जेंडर और ट्रांसजेंडर के लिए और 3 दिसंबर को दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमे सभी का सहयोग जिला प्रशासन को आपेक्षित हैं। इसके अलावा 27 अक्तूबर 2023 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम विलोपन एवं त्रुटि में सुधार के लिए दिनांक 27 अक्तूबर से 09 दिसंबर 23 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए तिथि निर्धारित है। प्राप्त दावा एवं आपत्ति का निष्पादन के लिए दिनांक 26.दिसंबर 2023 की अन्तिम तिथि निर्धारित है। वही दिनांक 05 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here