देवघर DC:रक्तदान करके न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है

0

देवघर : आज रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी देवघर द्वारा रामकृष्ण मिशन के 125वें स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में डीसी शामिल हुए। इस अवसर पर रक्तदान करने के पश्चात युवा पीढ़ी को रक्तदान हेतु प्रेरित करते हुए डीसी ने कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। साथ ही रक्तदान एक खुशी का एहसास दिलाता है क्योंकि आप समाज के प्रति अपना योगदान देते हैं और आपके रक्तदान से किसी जरूरमंद व्यक्ति को सुरक्षित किया जा सकता है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ परिसर में वृक्षारोपण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here