रिम्स की बदहाल व्यवस्था को लेकर विधानसभा परिसर में विधायक समरी लाल का धरना प्रदर्शन

0

रांची: वेंटीलेटर पर पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था व राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की बदहाल व्यवस्था को लेकर आज भाजपा के कांके विधायक समरी लाल ने राज्य सरकार के ख़िलाफ़ विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन किया। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया साथ ही जमकर नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक सदन के बाहर जमीन पर मरीज की तरह लेट गए। उन्होंने कहा इस आंदोलन के जरिए सोइ हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here