The woman cut her husband into pieces and kept them in the refrigerator along with their son
दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और ख़ौफ़नाक वारदात सामने आई है। दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति अंजन दास की हत्या के आरोप में एक पूनम नामक महिला और उसके बेटे दीपक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने अंजन दास के शव के कई टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया।नशे की गोलियां देकर पूनम ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति अंजन दास की हत्या कर दी। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। आरोपियों ने शव के टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रख दिया था, उन्हें जब भी अवसर मिलता था टुकड़ों को पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे.दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में आरोपी का घर है यहाँ ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।


आरोपियों के घर की तस्वीरें जहां उन्होंने पीड़ित के शरीर के टुकड़े रेफ्रिजरेटर में रखे थे।
The woman cut her husband into pieces and kept them in the refrigerator along with their son
इसे भी पढ़े : पहचान छिपाने के लिए श्रद्धा का चेहरा जलाने, शव को ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट सर्च सहित कई खुलासे



