बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति से अपराधियों द्वारा 13 लाख रुपये की छिनतई

0
robber

रांची : गुरुवार की दोपहर जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित काठीटांड के पास बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार अपराधियों ने 13 लाख रुपये की छिनतई की.घटना गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे की बताई जा रही है.बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधी काफी दूर से बैंक में रुपये जमा करने आ रहे व्यक्ति का पीछा कर रहे थे. जैसे ही अपराधियों को मौका मिला, वे रुपये भरे बैग छिनकर फरार हो गये. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, पुलिस ने विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here