झारखण्ड: पलामू एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बक्शी को पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि सीएम सोरेन ने हाल ही में निर्देश जारी किया था कि एसीबी उड़नदस्ता बना कर अंचल कार्यालयों की जांच करें, अंचल अधिकारियों पर नजर रखेगा, भ्रष्ट अफसर नापेंगे। जानकारी के मुताबिक अरविंद यादव नामक व्यक्ति नेतरहाट विद्यालय में दूध सप्लाई करता है. अरविंद ने शिकायत की है कि पैसे भुगतान करने की बारी आयी तो स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी ने इसके बदले रिश्वत के तौर पर पैसे की मांग की. जिससे तंग आकर उसने स्कूल के अधिकारी रोशन कुमार बक्शी के खिलाफ पलामू एसीबी से शिकायत कर दी।




