भानू प्रताप की ईडी रिमांड अवधि कोर्ट ने 4 दिनों के लिए बढ़ाई,हेमंत सोरेन के करीबी विनोद कुमार सिंह और पूर्व मीडिया सलाहकार से ईडी की पूछताछ जारी

0

आज सीआई भानू प्रताप की पीएमएलए की विशेष अदालत में पेशी के बाद कोर्ट ने जमीन घोटाले मामले में भानू प्रताप की रिमांड अवधि 4 दिनों के लिए बढ़ा दी है। हालांकि ईडी ने भानू प्रताप के 7 दिनों के रिमांड की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने इंकार कर दिया. वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आज हेमंत सोरेन के करीबी विनोद कुमार सिंह और हेमंत सोरेन के पूर्व मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से ईडी के रांची स्थित जोनल ऑफिस में  ईडी पूछताछ कर रही है.सूत्रों के मुताबिक विनोद कुमार सिंह को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से बरामद लग्जरी कार के सिलसिले में बुलाया गया है.वहीं सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से पूछताछ का का कारण अभी अस्पष्ट है. गौरतलब है कि राजधानी रांची के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली 8.44 एकड़ जमीन की फर्जीवाड़ा मामले में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाई अंचल के सीआई भानु प्रताप को ईडी ने गिरफ्तार किया है . रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सीआई भानु प्रताप को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here