गांधीनगर सत्र अदालत ने स्वयंभू संत आसाराम को एक दशक पुराने यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया है। आसाराम पर सूरत की एक महिला ने करीब 10 साल पहले अहमदाबाद के मोटेरा स्थित उनके आश्रम में बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था।बता दें कि 2013 के मामले में आसाराम पर सूरत की लड़की के साथ रेप करने का आरोप था। वहीं उसी पीड़िता की छोटी बहन के साथ नारायण साई पर बलात्कार करने का आरोप लगा था. इस मामले में आसाराम के अलावा उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती और चार महिला अनुयायी ध्रुवबेन, निर्मला,जस्सी और मीरा आरोपी हैं. इस बार आसाराम को वर्चुअली कोर्ट में पेश किया गया था. सुनवाई के बाद अदालत ने आसाराम को दोषी तो ठहराया है लेकिन सजा का ऐलान नहीं किया है। जानकारी के अनुसार कल सजा को लेकर फैसला सुनाया जाएगा।



