मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सरायकेला के तितिरबिला जाहेर स्थान में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पाहनों ने मुख्यमंत्री एवं उनके साथ आए अतिथियों को विधिवत पूजा कराया। साथ ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से नृत्य गान कर स्वागत किया।इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता,मंत्री श्री चंपई सोरेन, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता,विधायक श्री दशरथ गागराई, विधायक श्रीमती सविता महतो एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



