CORONA BREAKING: फेमस टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, सीरियल की शूटिंग में लगा ब्रेक

0

Sharadफेमस टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) का शुक्रवार को कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव (COVID 19 test positive) आया है. नागिन 5 (Naagin 5) फेम एक्टर में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया और अपना कोविड 19 टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए. इस रिपोर्ट के आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन (Home Quarantine) कर लिया है. राहत की बात है कि उनकी पत्नी रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) का टेस्ट निगेटिव निकला है.एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) ने एक बयान जारी कर बताया है कि वो कोविड 19 से संक्रमित हैं. शरद ने बताया कि अगर आप पॉजिटिव बने रहते हैं तो लोग आपकी ओर आकर्षित होने लगते हैं. मैंने इस लाइन को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया. दुर्भाग्य से मुझमें कोविड 19 के हल्के लक्षण पाए गए हैं.उन्होंने आगे कहा कि राहत की बात है कि मेरी पत्नी का टेस्ट निगेटिव आया है. मैं सभी उपायों का पालन कर रहा हूं साथ ही मेडिकल देखरेख में मैं होम क्वांरटीन में हूं. उन्होंने लोगों से अपील कि कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें. मैं जल्द मजबूती के साथ वापसी करने का वादा करता हूं.दरअसल, कुछ दिन पहले शरद मल्होत्रा के जिगरी दोस्त विकास कलंत्री और उनकी पत्नी प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है. इस बात का खुलासा खुद विकास कलंत्री ने किया था. कोरोना टेस्ट करवाने से ठीक पहले विकास कलंत्री और उनकी पत्नी ने शरद मल्होत्रा और रिप्सी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के आधार पर माना जा रहा था कि शरद मल्होत्रा भी कोरोना की चपेट में आ सकते है.
इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने का कामना कर रहे हैं.
आपको बता दें कि ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में तहलका मचाने वाले एक्टर शरद मल्होत्रा पिछले साल 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने दिल्ली की फैशन डिजाइर रिप्सी भाटिया से शादी की है. Ranjana pandey