हाथरस मामले पर अनुष्का ने जाहिर किया गुस्सा, बच्चे के जेंडर को लेकर कह दी यह बड़ी बात

0

Anushka Sharmaयूपी के हाथरस में हुई गैंगरेप एवं बर्बरता की वारदात से एक बार फिर से भारत में गुस्सा व्याप्त है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मुद्दे को लेकर अपने रिएक्शन सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी ने अब अभनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा है जो कि बहुत ही सुर्खियों में आया है।
अपने पोस्ट में अभिनेत्री ने इन मामलों में महिला के असुरक्ष‍ित होने को लेकर एक पोस्ट किया है। इसी संग उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के जेंडर पर भी अपने विचार रखे है। अनुष्का ने डंके की चोट पर कहा कि लड़का होने को समाज की विशेषाध‍िकार या फिर प्रतिष्ठा समझना गलत है। उन्होंने लिखा कि, ‘बेशक, लड़की होने से अधिक मान और किसी में नहीं है, किन्तु तथ्य यह है कि इस तथाकथ‍ित विशेषाध‍िकार को गलत ढंग से और बहुत ही पुराने नजरिए संग देखा गया है।  जिस वस्तु में विशेषाध‍िकार है वह इसमें कि आप अपने लड़के को सही परवर‍िश दें ताक‍ि वह लड़क‍ियों का सम्मान करें। समाज के प्रति पैरेंट होने के नाते यह आपकी जिम्मेदारी है. इसल‍िए इसे विशेषाध‍िकार समझने की भूल न कीजिए।उल्लेखनीय है कि अनुष्का और विराट कोहली अपने पहले बच्चे के स्वागत हेतु तैयार हैं। प्रेग्नेंसी के इस फेज में अनुष्का दुबई में अपने पति क्रिकेटर विराट संग हैं।  ranjana pandey