मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए।बैठक में आजीवन कारावास सजा काट रहे 41 बंदियों की रिहाई को लेकर समीक्षा हुई। 28 बंदियों को रिहा करने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा रिहा होने वाले बंदियों का सामाजिक पुनर्वास सुनिश्चित करें। उनकी गतिविधियों की ट्रैकिंग एवं उनका काउंसलिंग हो।



