रांची में ED कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा पर नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फँसाने का आरोप लगाया है। सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भारत सरकार के इशारे पर ED द्वारा अप्रत्याशित रूप से आरोप पत्र दाखिल करने के विरोध में आज रांची स्थित ED कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस नेता के.एन त्रिपाठी का कहना है कि ईडी भाजपा के लिए धन उगाही करने की संस्था बन गई है।




