रांची/ हजारीबाग: झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने घर गिराए जाने के बाद कहा था कि “मुख्यमंत्री को पापों का सजा मिलेगा आने वाला दिन में, जनता सबक सिखाएगी ,इस सरकार का जाना तय है”. अब खबर है कि कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।बता दें कि झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पर गुरुवार को बुलडोजर चलाया गया था। हजारीबाग में एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने जोरदाग झुमरी टांड में स्थित योगेंद्र साव और अन्य भू रैयतो के घर को बुलडोजर चला कर तोड़ दिया गया जिसका निर्माण योगेंद्र साव ने 2011 में किया था।




