पाकुड़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पाकुड़ में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में ₹153 करोड़ की 118 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।मुख्यमंत्री का ग्राम प्रधानों द्वारा पारम्परिक पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया।सीएम ने कहा वर्ष 2021 में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया था। जो पदाधिकारी प्रखण्ड कार्यालय से कभी बाहर नहीं जाते थे। वे आज पूरा कार्यालय लेकर आपके पंचायत में आयोजित शिविरों में आपको योजनाओं का लाभ देने बैठे हुए हैं.पिछले दो चरण के आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में करीब 2 लाख 12 हजार आवेदन का निष्पादन हुआ। तीसरे चरण के तहत 24 नवंबर को 06 प्रखंड के 08 पंचायत में आयोजित शिविर में करीब 5500 आवेदन प्राप्त किया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा अबुआ आवास योजना के तहत 3 कमरों का सुसज्जित आवास देने की योजना शुरू की है। इस योजना को लेकर भी यहां शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पदाधिकारी लोगों की संख्या को देखते हुए एक से अधिक काउंटर बनाने का कार्य करें, ताकि किसी को परेशानी नहीं हो.पूर्व में 40 वर्ष की विधवा और 18 वर्ष के दिव्यांग को पेंशन दिया जाता था। इस समस्या का समाधान राज्य गठन से पहले और उसके बाद भी नहीं किया गया था। आपको आपका अधिकार नहीं मिला। इसलिए हमलोगों ने पेंशन की समस्या का समाधान किया। सभी को पेंशन देने का कानून बनाया.भारत सरकार से हम लोगों ने आग्रह किया कि झारखण्ड को FCI से अनाज दिया जाए, लेकिन हमें अनाज नहीं मिला। इसकी वजह से गरीबों को अनाज देने में कुछ विलंब हुआ। हमें बाजार से अनाज खरीद कर गरीबों के बीच वितरित करना पड़ रहा है.



