Ranchi : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल JharkhandVision2050 के तहत तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सचिव (आईटी, उद्योग) एवं विशेष सचिव ने मुलाकात कर उन्हें 8–9 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ में शामिल होने का आमंत्रण दिया।इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति, नीति-निर्धारक, विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के हितधारक भाग लेंगे। परामर्श के दौरान झारखंड के दीर्घकालिक विकास, निवेश, औद्योगिक विस्तार, डिजिटल नवाचार, रोजगार सृजन और सतत विकास से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है।राज्य सरकार का उद्देश्य JharkhandVision2050 के माध्यम से आगामी वर्षों के लिए एक समावेशी, आधुनिक और विकासोन्मुख रोडमैप तैयार करना है, जिससे झारखंड को निवेश, उद्योग, तकनीक और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।




