रांची : उच्च शिक्षा को नए आयाम देने के लिए आज सीएम हेमंत सोरेन ने 6 पोर्टल का शुभारंभ किया, जो राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और भी सुगम बनाने में मदद करेगा। उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग सहित राज्य के सभी यूनिवर्सिटीज में कार्यो को सुगम बनाने के लिए छह पोर्टल जैसे सीएम फेलोशिप फॉर एक्सीलेंस पोर्टल, पे एंड वेरिफिकेशन सिस्टम पोर्टल, प्राइवेट विवि पोर्टल, वित्त रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल, अप्रेंटिसशिप मैनेजमेंट पोर्टल, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम लांच किए गए।साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने रांची विज्ञान केंद्र, रांची के नव प्रवर्तन केंद्र एवं झारखण्ड अनुसंधान एवं नवाचार नीति-2025 हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला का भी शुभारंभ किया।




