जल जीवन मिशन 2.0 के तहत MOU पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ शामिल हुए सीएम सोरेन

0
hemant soren

रांची : आज केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल के साथ झारखंड और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के बीच जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर राज्य की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को केंद्र सरकार के समक्ष रखा।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाना।भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद झारखंड इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से लंबित परियोजनाओं को गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था और मजबूत होगी।जल सहिया दीदियों के योगदान को और सशक्त बनाने तथा झारखंड के हिस्से की लंबित राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया।हमारा संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here