रांची नगर निगम द्वारा घाटों पर तैयारियां तेज,नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

0
Municipal Commissioner Sushant Gaurav

रांची : आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु रांची नगर निगम द्वारा घाटों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त एवं निगम की टीम के साथ अरगोड़ा तालाब, बटन तालाब (डोरंडा), स्वर्णरेखा नदी घाट (नामकुम) एवं तिरिल तालाब (कोकर) का स्थल निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान माननीय वार्ड पार्षदगण एवं छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से भी तैयारियों पर चर्चा की गई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here