रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन 11 जून को होता है. उनका जन्म 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में हुआ था. 11 जून 2026 को उन्होंने अपना 79वां जन्मदिन मनाया. मौके पर उन्हें चारो तरफ से शुभकामनाएँ मिल रही हैं. झारखण्ड सीएम हेमन्त सोरेन ने भी उन्हें बधाई दी है.सीएम हेमंत सोरेन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लालू यादव को “अभिभावक स्वरूप आदरणीय चाचाजी” संबोधित करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। उन्होंने मरांग बुरु से लालू यादव को सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष, अभिभावक स्वरूप आदरणीय चाचाजी श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।”




