NITI Aayog बैठक में सीएम सोरेन:झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब,ग्रीन इकोनॉमी और नॉलेज इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य

0
hemant soren

नई दिल्ली: झारखण्ड के सीएम हेमन्त सोरेन ने NITI Aayog की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में झारखंड की 4 करोड़ से अधिक जनता की आकांक्षाओं को सामने रखा। Narendra Modi की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का विषय “Inclusive Human Development for Viksit Bharat @2047” रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब, ग्रीन इकोनॉमी और नॉलेज इकोनॉमी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार के लिए केंद्र से सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया।सोरेन ने PM SHRI विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की। साथ ही झारखंड में NCERT का क्षेत्रीय केंद्र, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, हॉकी एवं फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को AI, EV, रोबोटिक्स समेत भविष्य की तकनीकों में प्रशिक्षित किया जा रहा है तथा जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here