पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन सीएम सोरेन ने जताया शोक,71 वर्ष में कार्डियक अरेस्ट से मौ*त

0
hemant soren

पश्चिम बंगाल की राजनीती में जाने-माने नेता 71 वर्ष के पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया ”तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्व. मुकुल रॉय जी का सार्वजनिक जीवन लंबा, सक्रिय और प्रभावशाली रहा। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।विनम्र श्रद्धांजलि।”

पिछले कुछ सालों से मुकुल रॉय की तबीयत खराब चल रही थी. 2023 में डॉक्टरों ने पुष्टि की थी कि वे पार्किंसंस रोग और डिमेंशिया से पीड़ित हैं. ब्रेन में हाइड्रोसेफलस की समस्या के कारण ब्रेन सर्जरी भी हुई थी. 2024 में भी कई बार अस्पताल में भर्ती हुए, जिसमें सिर में चोट और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं शामिल थीं.मुकुल रॉय ने रविवार रात करीब 1:30 बजे कोलकाता के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here