रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren से पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट, रायरंगपुर, ओडिसा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट द्वारा आगामी 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को दुबई में ओलचिकी शताब्दी समारोह आयोजित किए जानेसंबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ओलचिकी लिपि में अनुवादित झारखण्ड का मानचित्र भेंट की।




