Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ₹04 हजार 547 करोड़ की 343 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ₹849 करोड़ की 20 बड़ी योजनाओं का उद्घाटन एवं ₹1522 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करने के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।सरकार के चार साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री Hemant Soren की मौजूदगी में टाटा टीनप्लेट कंपनी और उद्योग विभाग के बीच MoU हुआ।
मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, मंत्रीगण, रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए।सीएम ने कहा दिसंबर 2019 तक सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को बैंक क्रेडिट लिंक के माध्यम से ₹6 हजार करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया। दूसरी ओर आपकी सरकार ने 04 वर्ष में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के बीच ₹8 हजार करोड़ से अधिक राशि का बैंक क्रेडिट लिकेज किया है.सरकार तो आप बनाते हैं, मुख्यमंत्री के रूप में मैं तो सिर्फ साधन मात्र हूं। आपका अधिकार आपके दरवाजे पर देने का काम करता हूं.रांची के लोग रेंग रेंग का सड़कों पर चलने को विगत वर्षों से विवश रहे। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन आज रांची में फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। विभिन्न जिला में बाईपास सड़क का निर्माण हुआ है और हो रहा है.



