निर्मल महतो को सीएम ने दी श्रद्धांजलि ‘जब तक चांद-सूरज रहेगा, निर्मल महतो तेरा नाम रहेगा’

0
hemant soren

जमशेदपुर के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी 39वीं शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद निर्मल महतो को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्मल महतो जैसे वीर शहीदों के विचार और आदर्श हमेशा समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों और आंदोलनकारियों की धरती है। सरकार गरीब, किसान और आम नागरिकों के अधिकारों के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बिना डरे संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा, हर साल की तरह इस साल भी शहीद निर्मल महतो जी की स्मृति में यहां बड़ी संख्या में हमारे गांव, शहर, कस्बे और मोहल्लों से आए प्रबुद्ध नागरिकों, किसान भाइयों, माताओं-बहनों, हमारे क्रांतिकारी साथियों, आदि की उपस्थिति रही। आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।वीर शहीद निर्मल महतो जी के बारे में कुछ भी कहना बहुत कम होगा। लेकिन एक बात हमेशा कहूंगा – “जब तक चांद-सूरज रहेगा, निर्मल महतो तेरा नाम रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here