रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो एवं पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो की पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया। यहां मुख्यमंत्री एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




