कडरू एवं हिंदीपीढ़ी मुख्य पथ के बीच सीएम ने किया सेतु निर्माण कार्य का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

0

रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren पी.पी. कम्पाउण्ड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में आयोजित 554वें प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।प्रकाश पर्व के पावन दिन कडरू एवं हिंदीपीढ़ी मुख्य पथ के बीच सेतु निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ रांची सांसद संजय सेठ ने किया। इस सेतु के निर्माण से गुरुनानक स्कूल तक लोगों का आवागमन और भी सुगम हो सकेगा और जाम से भी मुक्ति मिलेगी। मौके पर सीएम ने कहा ੴ – इक ओंकार श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here