रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा में 17वीं झारखण्ड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई दी। सीएम ने कहा ,”प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।यह प्रतियोगिता केवल जीत-हार तक सीमित नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के निर्माण का सशक्त माध्यम भी है।यह गर्व की बात है कि हमारे पुलिस बल के पुरुष एवं महिला दोनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।”




