Ranchi: 29 दिसंबर को सीएम हेमंत सोरेन सरकार का चार साल पूरा होने वाला है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पत्रकारों से संवाद किया।आज सीएम हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सीएम ने कहा ”आज रांची में झारखण्ड की जनता के असीम प्रेम और आशीर्वाद के बाद बनी झारखण्डी सरकार के 4 वर्ष पूरा होने से पूर्व मीडिया बंधुओ के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।राज्य सरकार विपक्ष के षड्यंत्र और चुनौतियों के बाद भी राज्य की जनता को हक-अधिकार दे रही है ।”बता दें की 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं.प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे ने बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करने को कहा है.विनय कुमार चौबे ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ेगी. जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की जरूरत है. कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए अतिरिक्त एलईडी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भव्य आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की है.मौके पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची केवल कृष्ण अग्रवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर समेत आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.



