पोटका में ₹294 करोड़ की 352 योजनाओं का शिलान्यास एवं 100 योजनाओं का CM ने किया उद्घाटन

0

मुख्यमंत्री Hemant Soren पोटका में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्वी सिंहभूम के 231 पंचायत में तय समय पर अभियान के तहत शिविर का आयोजन कर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने ₹294 करोड़ की 352 योजनाओं का शिलान्यास एवं 100 योजनाओं का उद्घाटन किया। 02 लाख 26 हजार से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण हुआ। कुल ₹551.46 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास तथा परिसंपत्ति का वितरण हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा आपके लिए कई योजनाएं हैं। आप सभी इसका लाभ लें। कोई नहीं छूटे। इसका प्रयास किया जा रहा है। यह सरकार सुनती भी है, देखती भी है और घर-घर पहुंचती भी है.कोई भी बच्ची पढ़ाई नहीं छोड़ेगी। किसान, श्रमिक के बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर बन सकें, इसके लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए सरकार बैंकों के माध्यम से आर्थिक सहयोग करेगी और इसमें गारंटर खुद सरकार बनेगी.अबुआ आवास योजना के तहत राज्य सरकार ने आठ लाख आवास निर्माण का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए आवेदन प्राप्त हो रहें हैं। अगर इसके अतिरिक्त भी आवास निर्माण की आवश्यकता हुई, तो आपकी सरकार इसके लिए प्रयास करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here