जमशेदपुर: आज जमशेदपुर में सीएम हेमंत सोरेन कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन झामुमो कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में राज्यभर से कई आवदेन आ रहे हैं। विगत 2 वर्षों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लाखों जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है।सीएम ने कहा आप सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि आपके क्षेत्र में चल रहे शिविर में पहुंचकर लोगों को योजनाओं से जोड़ने में मदद करें। उन्हें राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दें। लोगों को हक़-अधिकार और उनके चेहरे पर मुस्कान ही हमारा लक्ष्य है।



