झारखण्ड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन बुधवार से पश्चिम बंगाल के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शुरू दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। हेमंत ने समिट में देश-विदेश से आए गणमान्यों की उपस्थिति में निवेशकों को संबोधित किया।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि “झारखंड में खनिज आधारित उद्योगों के साथ-साथ एमएसएमई, टूरिज्म, सोलर, टेक्सटाइल, कला संस्कृति में बहुत संभावनाएं हैं। झारखंड ऐसा राज्य है जहां देश का 40 प्रतिशत खनिज संसाधन पाया जाता है। कई खनिज एवं उद्योगों के लिए ज़रूरी रॉ मैटेरियल्स का झारखंड सबसे बड़ा उत्पादक है।ऐसे में हमारा राज्य देश की अर्थ व्यवस्था में अहम् भूमिका निभाता रहा है। राज्य में MSME,टूरिज्म एवं टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएँ हैंl उद्योगपति झारखंड में निवेश करें,उन्हें हर तरह से सहयोग किया जाएगा।”




