सीएम हेमंत सोरेन: भारत सरकार को पत्र लिखा है ताकि यहां की माता-बहनों को सम्मान राशि के रूप में ₹2000 दे सकूं

0
hemant soren

खूंटी : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी पहुंचे। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। खूंटी में 66 हजार से अधिक आवेदन निबंधित हुए व 25 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन हुआ। सिमडेगा में अबतक 1 लाख से अधिक आवेदन का निबंधन हुआ, जिसमें 46 हजार आवेदन का निष्पादन हुआ।आज सीएम हेमंत सोरेन ने कहा एक बार फिर मैं भारत सरकार को पत्र लिख ₹1 लाख 36000 हजार करोड़ बकाया की मांग की है अगर वे बकाया राशि नहीं देते हैं तो उसका ब्याज ही दे दें, ताकि मैं यहां की माता-बहनों को सम्मान राशि के रूप में ₹2000 दे सकूं।बड़े पैमाने पर चावल बनाने के उद्योग को स्वीकृति दी है। बहुत जल्द धान खरीदने की व्यवस्था को तेज करेंगे और जो हमारा फैक्ट्री बन रहा है, इस फैक्ट्री से चावल बनाकर राज्य के गरीबों के बीच वितरित करेंगे.मुझे पता चला है कि कुछ माता-बहनों के बैंक खाता में राशि नहीं गई है। इसकी वजह है, बैंक खाता का अपडेटेड नहीं होना।सभी उपायुक्त ध्यान दें, ऐसे सभी बैंक या पोस्ट ऑफिस के खातों को चिन्हित कर पुनः शुरू करवाए, ताकि माता-बहनों के बैंक खाता में सम्मान राशि जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here