रांची : महागामा विधानसभा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के पिताजी अरुण पांडेय के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है.पूर्व पार्षद और कांग्रेस के वरिष्ठ रहे अरुण पांडेय के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लाया गया.कार्यालय में विधायक दीपिका पांडेय सिंह समेत कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.वहीं सीएम ने ट्वीटर पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया सीएम ने लिखा ”महागामा विधानसभा से माननीय विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी के पिताजी के निधन का दुःखद समाचार मिला।परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”



