CM: 50 बच्चों का हर साल शैक्षणिक एडमिशन होना होता है, जिस पर समस्या आ रही है, इस पर हम कार्य करेंगे

0
cm hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren रांची इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरो साइकेट्री एंड एलाइड साइंस RINPAS के शताब्दी समारोह के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।रांची स्थित रिनपास के शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर यहां के प्रबंधन, फैकल्टीज, छात्र-छात्राओं और कर्मियों को सीएम ने बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा।सीएम ने कहा देश के आजाद होने से पहले से यह संस्था आम लोगों की सेवा में समर्पित रही है।सीएम ने कहा रिनपास को लेकर बहुत कम लोग इस बात के लिए तैयार होते होंगे कि उन्हें यहां आने की जरूरत पड़े। 1925 में मानव मनःस्थिति की क्या स्थिति रहती होगी मुझे पता नहीं, लेकिन वर्तमान में मानव मनःस्थिति जरूर परेशान करने वाली है।जिन लोगों ने आज से 100 वर्ष पहले ऐसे संस्थान की परिकल्पना की होगी, उनकी सोच बहुत दूर की रही होगी। और मुझे लगता है कि आने वाले समय में ऐसे संस्थानों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने जा रही है।आने वाले समय में रिनपास के क्षेत्र में बृहद समीक्षा की जाएगी, और यहां क्या-क्या चीज बेहतर की जा सकती है उस पर काम किया जाएगा। मुझे बताया गया कि यहां 50 बच्चों का हर साल शैक्षणिक एडमिशन होना होता है, जिस पर समस्या आ रही है, इस पर हम कार्य करेंगे। आप लोगों को आश्वस्त करते हैं कि बहुत जल्द रिनपास को बदलते हुए हम सभी लोग देखेंगे।सभी को आज के इस अवसर पर पुनः बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here