मुठभेड़ में दो जवान शहीद,सीएम सोरेन ने जताया शोक

0
jawan

पलामू : पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद। पलामू जिला के मनातू के जंगलों में 3 सितंबर की देर रात में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद एक का नाम सुनील राम और दूसरे का नाम संतन मेहता दोनों शहीद हो गए. सुनील राम ग्राम परता व संतन मेहता ग्राम बरेवा के रहने वाले हैं।सीएम सोरेन ने जताया शोक “पलामू के मनातू क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस के दो जवान श्री संतन मेहता जी और श्री सुनील राम जी का शहीद होना अत्यंत पीड़ादायक है।मरांग बुरु दिवगंत वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। अभियान में घायल एक अन्य जवान को चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जा रहा है। घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here