जमशेदपुर से प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में जनसभा में शामिल हुए सीएम चम्पई सोरेन, कहा ”जनता “परिवर्तन” की तैयारी में”

0
cm champai soren

आज जमशेदपुर के लोकसभा प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती के पक्ष में पटमदा में जनसभा में सीएम चम्पई सोरेन शामिल हुए.पटमदा के लोआडीह में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन , स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सबिता महतो, विधायक मंगल कालिंदी एवं इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ साथियों ने शिरकत किया। सीएम चम्पई सोरेन ने कहा इस कार्यक्रम में शामिल भारी भीड़ के उत्साह देखते हुए यह कहा जा सकता है इस बार जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में परिवर्तन होकर रहेगा। इससे पहले सीएम ने कहा साल 2019 के विधानसभा चुनावों में, जिस प्रकार हमने कोल्हान में भाजपा को 14-0 से पराजित किया था, ठीक उसी प्रकार, इस बार भी उनका खाता नहीं खुल पायेगा।झूठे वादों एवं जुमलों को सुन-सुन कर थक चुकी जमशेदपुर की जनता “परिवर्तन” की तैयारी में है, और इस बार एक गरीब किसान का बेटा, समीर कुमार मोहंती, सांसद के तौर पर यहां रहने वाले 23 लाख लोगों का प्रतिनिधि बनेगा, तथा उनके हर सुख-दुख का भागीदार बनेगा।साल 2004 का लोकसभा चुनाव याद है आपको? उस समय के माहौल को याद कीजिए और 4 जून को आने वाले “चौंकाने वाले परिणामों” का इंतजार कीजिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here