रांची:आज सीएम चम्पई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी में गौतम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा झारखंड की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में स्वास्थ्य संरचनाओं को बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी है। हमारी सरकार राज्य में बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही, राज्य के ग्रामीण और सुदूर इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य समेत किसी भी क्षेत्र में निवेश करने वालों को राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।




