सीएम हेमंत सोरेन ने सभी को चैती छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं इसी के साथ उन्होंने एक ट्वीट में कहा ”आज अनुज भैया द्वारा लिखित किताब को पलट रहा था। आंदोलन के दिनों में जब आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी जेल में बंद थे यह तब की घटना है। संयोग देखिए आज ही यह प्रसंग मेरे सामने आया और आज ही नहाय-खाय से चैती छठ का आयोजन प्रारंभ हो रहा है।अपने सिद्धांतों पर अड़े रहते हुए, अपने लोगों को हक दिलवाने के लिए संघर्ष करते हुए, कठिन परिस्थितियों में भी सभी के प्रति समभाव/आदरभाव की अनूठी मिसाल है यह। अद्भुत व्यक्तित्व.. अभी बहुत कुछ लिखा जाना बाकी है..- पृष्ठ सं.- 81 आप सभी को चैती छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।”




