झामुमो परिवार के झारखण्ड के सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव के साथ बैठक में शामिल हुए सीएम

0


रांची : आज सीएम हेमंत सोरेन रांची में झामुमो परिवार के झारखण्ड के सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव तथा सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिव के साथ बैठक में शामिल हुए। सीएम ने कहा झामुमो परिवार का इतिहास बहुत ऐतिहासिक और पुराना है। झारखण्ड रूपी वृक्ष की जड़ों को मजबूत करने का काम करने वाले आप सभी लोग हैं। यहाँ के वीर शहीदों, महान आंदोलनकारियों तथा मूलवासियों और आदिवासियों की बदौलत हमें यह राज्य मिला। आज जनता के आशीर्वाद और आप सभी के संघर्ष के बाद हम राज्य को नई दिशा दे रहे हैं।हम जानते हैं अपने जुझारू कार्यकर्ताओं को, झामुमो के सिपाहियों को, 2024 के दोनों चुनाव हम लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा। सरकार बनने के बाद से हमने कई चुनौतियों का सामना करते हुए विभिन्न योजनाओं से लाखों लोगों को हक़-अधिकार से जोड़ने का काम किया है। सरकार आपके द्वार के जरिये भी कई लोगों को लाभ मिला है। जल्द ही फिर से पूरे राज्य में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आप सभी आपके क्षेत्र में लोगों को लाभ दिलाने का काम करें, योजनाओं से जोड़ने का काम करें।आज विपक्ष की राजनीतिक जमीन दलदल भरी है। इनसे कुछ हो नहीं पा रहा इसलिए भाजपा के लोग अपने प्रचार प्रसार में हमारी वीर सेना को लगाने का काम कर रही है। पूरा देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है।इसलिए वर्ष 2024 में पांव रखने से पहले आज से ही आप सभी 2024 की तैयारी शुरू कर दें। अपने साथ अधिक से अधिक नौजवानों को जोड़ने का काम करें। हमें प्रचार-प्रसार के विभिन्न तंत्रों का सार्थक उपयोग करने का भी काम करना होगा। इसमें सोशल मीडिया की टीम को भी मजबूत करने का काम करें। इसमें सिर्फ युवाओं को ही नहीं बल्कि माताओं-बहनों को भी जोड़ने का काम करें।राज्य के प्रत्येक कोने में जाकर सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने, उन्हें जानकारी देने का काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here