मुख्यमंत्री ने दिया भू माफियाओं से संलिप्त पदाधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने का निर्देश दिया

0

CM directed the Anti-Corruption Bureau to conduct inquiry

भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार उठा रही सख्त कदम

राँची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भूमि का अवैध एल.पी.सी. निर्गत कर निबंधन करने में संलिप्त देवघर के तत्कालीन अंचल अधिकारी श्री अमर प्रसाद, तत्कालीन अंचल अधिकारी श्री जयवर्द्धन कुमार एवं तत्कालीन अवर जिला निबंधक श्री राहुल चौबे के विरुद्ध पी.ई. दर्ज करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने का निर्देश दिया है।बता दें कि इन पदाधिकारियों के विरुद्ध मौजा श्यामगंज, थाना नंबर 413, प्लॉट नंबर 240, कुल रकबा 114.78 डि. भूमि का अवैध एलपीसी निर्गत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, देवघर द्वारा कर भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से भूमि की खरीद बिक्री से संबंधित शिकायत मिली थी। उपायुक्त देवघर ने इससे संबंधित पर्याप्त साक्ष्य भी समर्पित किया है।

CM directed the Anti-Corruption Bureau to conduct inquiry

इसे भी पढ़े : कांग्रेस विधायक इरफान का साइबर धोखाधड़ी को जामताड़ा की ईश्वर प्रदत्त प्रतिभा बताने वाला वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here