बिहार हूच त्रासदी: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मौत को लेकर राजनीतिक खींचतान जारी है. मरने वालों की संख्या 73 हो गई है. इसी बीच लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने 17 दिसंबर को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने मिडिया से बात करते हुए बिहार सीएम पर बड़ा बयान दिया है उनका कहना है कि हादसे में मरने वालों की संख्या छिपाई जा रही है। और सीएम भ्रष्ट अधिकारियों का समर्थन कर रहे हैं। चिराग पासवान, LJP (रामविलास) ने कहा-”जहरीली शराब से 200 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है। सच को दबाया जा रहा है। पोस्टमार्टम किए बिना अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। परिवार पर दवाब डाला जा रहा है कि मत बोलो कि शराब से मृत्यु हुई है नहीं तो जेल भेज देंगे। CM नितीश कुमार की खामोशी भ्रष्ट अधिकारियों को समर्थन है।”



