वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर फिर एक बार तनाव की स्थिति बन गई है। पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच फायरिंग की ताजा घटना के बारे में जानकारी आई है। सूत्रों के अनुसार चीन की ओर से फायरिंग की गई जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने माकूल जवाब दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
यह पहली घटना नहीं है झा दोनों देशों के बिच फायरिंग हुई है। इससे पहले 31 अगस्त को भी दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। तब चीनी सैनिकों ने दक्षिण पैंगोंग में टॉप पर भारतीय क्षेत्रों में पहुंचने और उसे कब्जाने की कोशिश की थी, जिस दौरान फायरिंग की छोटी सी घटना हुई थी। हालांकि यह फायरिंग आक्रामक गोलीबारी नहीं थी सिर्फ वार्निंग शॉट्स की तरह था।



