पीएम मोदी के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीन ने जताई आपत्ति,अरुणाचल को बताया अपना हिस्सा

0

प्रधानमंत्री मोदी इसी महीने चीन की सीमा तक जाने वाली सेला टनल के उद्घाटन के लिए अरुणाचल प्रदेश गए थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर आपत्ति जताते हुए चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल झांग ज़ियाओगांग ने कहा कि ज़िज़ांग का दक्षिणी भाग (तिब्बत का चीनी नाम) चीन के क्षेत्र का एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश पर भारत के अधिकार को कभी स्वीकार नहीं करता और इसका दृढ़ता से विरोध करता है.चीन के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर शुक्रवार को पोस्ट की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, झांग ने अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग के माध्यम से भारत द्वारा अपनी सैन्य तैयारी बढ़ाने के जवाब में यह टिप्पणी की.चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल झांग शियाओगांग ने कहा कि शिजांग (तिब्बत का चीनी नाम) का दक्षिणी भाग चीन का परंपरागत हिस्सा है। बीजिंग इस तथ्य को कभी नहीं भूल सकता है और अरुणाचल प्रदेश का नाम देकर उस भूभाग पर किए जा रहे कार्यों का कड़ा विरोध करता है। प्रवक्ता ने यह बात सेला टनल और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीक भारत द्वारा आधारभूत ढांचा विकसित किए जाने की बाबत कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here